अक्षय तृतीया की तिथि और शुभ मुहूर्त:
हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
अक्षय तृतीया का सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में भी महत्व माना गया है। इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस दिन विवाह, गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी या घर, भूखंड, वाहन आदि की खरीददारी जैसे कार्य किए जा सकते हैं। पुराणों में लिखा है कि इस दिन पितरों को किया गया तर्पण तथा पिन्डदान बेहद फलदायक होती है। इस दिन गंगा स्नान करने से तथा भगवत पूजन से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

- अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस पावन दिन किसी भी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
- इस पावन दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
- अक्षय तृतीया के दिन पितृ संबंधित कार्य करना भी शुभ रहता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान- पुण्य करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है।
- अक्षय तृतीया के पावन दिन सोना खरीदने की परंपरा भी है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोने की खरीददारी करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।
शुभ मुहूर्त:
तृतीया तिथि प्रारम्भ: 14 मई 2021, शुक्रवार, को 05 बजकर 38 मिनट से
तृतीया तिथि समाप्त: 15 मई 2021, शनिवार, को 07 बजकर 59 मिनट
Translation:
Akshaya Tritiya date and auspicious time:
Akshaya Tritiya is celebrated every year on Tritiya Tithi of Shukla Paksha of Vaishakh month. This day is considered very auspicious. It is said that auspicious things can be done on this day.
Akshaya Tritiya has also been considered as the most popular muhurat. Any auspicious work can be done on this day without seeing an almanac. On this day, things like marriage, house-entry, purchase of clothes or jewelery or purchase of house, plots, vehicles etc. can be done. It is written in the Puranas that the tarpan and pinddaan offered to the ancestors on this day is very fruitful. On this day, all sins are destroyed by bathing the Ganges and worshiping God.
- Abuja remains auspicious on the day of Akshaya Tritiya. Any auspicious work can be done on this auspicious day.
- Worshiping Lord Vishnu and Mother Lakshmi on this auspicious day brings special fruit.
- According to religious scriptures, Lord Parshuram was born on the auspicious day of Akshaya Tritiya.
- It is also auspicious to do Pitra related work on Akshaya Tritiya.
- According to religious beliefs, performing charity on this day also has great significance.
- There is also a tradition of buying gold on the auspicious day of Akshaya Tritiya. It is believed that buying gold on this day brings happiness and prosperity at home.
Auspicious Time:
Tritiya Date Start: 14 May 2021, Friday, 05.38pm
Tritiya Date ends: 15 May 2021, Saturday, 07:57 am
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें